Deoband : देवबंद में बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा, मुख्य अभियंता ने अधिक राजस्व वसूली के दिए निर्देश
मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को बिजली चोरी के मामलों में अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया कि
देवबंद में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने सांपला मार्ग स्थित कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली बिल राहत योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को बिजली चोरी के मामलों में अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय शाही ने बताया कि योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिले, इसलिए शहर से लेकर गांवों तक प्रचार किया जा रहा है।
दूसरे चरण में बिजली चोरी के मामलों में पहले की 50 प्रतिशत छूट की जगह अब 45 प्रतिशत छूट दी जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाएं और पुराने बकाया या चोरी के प्रकरणों का निपटारा करें।
Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश
What's Your Reaction?











