Hardoi News: उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह 

जनपद के लिए आज का दिन गौरवशाली- राजभवन में राज्यपाल व अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उ0प्र0 आनंदीबेन पटले के हाथों उत्कृष्ट सेवा सम्मान-2023 प्राप्त...

Nov 16, 2024 - 14:31
 0  39
Hardoi News: उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह 

हरदोई। जनपद के लिए आज का दिन अत्यन्त गौरवशाली रहा, जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजभवन में राज्यपाल व अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उ0प्र0 आनंदीबेन पटले के हाथों उत्कृष्ट सेवा सम्मान-2023 प्राप्त किया। राज्यपाल ने जिलाधिकारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामंनाए दी तथा उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो एवं समाज हित में दिये गये व्यापक योगदान के लिए उनकी सराहना की।

Also Read- Hardoi Viral Video: सैलरी स्लिप के बदले मांगे 500 रुपये, डीपीआरओ ऑफिस में हर चीज के लगते हैं पैसे

विदित हो कि यह सम्मान जिलाधिकारी को पूर्व में ही दिया जाना था, लेकिन जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होने जनपद छोड़ना उचित नहीं समझा तथा राज्यपाल से बाद में समय देने का अनुरोध किया था। राज्यपाल ने स्थिति को देखते हुए उनके अनुरोध को स्वीकार किया तथा उसी सम्मान को आज जिलाधिकारी ने उनके हाथों से प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आमजन की सेवा करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।