Lawrence Bishnoi Gang News Update- अलर्ट: श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की बढ़ी सुरक्षा, बिश्नोई गैंग की हिटलिस्ट में शामिल होने की आशंका।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन, आफताब.....
Shraddha Walker Murder Case..
New Delhi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन, आफताब पूनावाला की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है क्योंकि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरे की बात सामने आई है। तिहाड़ जेल के अंदर जेल नंबर 4 में आफताब पूनावाला को रखा गया है। आफताब, श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड का आरोपी है। दिल्ली के छतरपुर इलाके में आफताब ने श्रद्धा की हत्या करके उसके शरीर को कई टुकड़ों में बांट दिया था। तिहाड़ जेल प्रशासन ने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला की सुरक्षा बढ़ा दी है। जेल प्रशासन ने शुक्रवार को मीडिया रिपोर्टों पर तत्काल संज्ञान लिया और आफताब पूनावाला के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
आरोपी आफताब वर्तमान में तिहाड़ जेल नंबर 4 में बंद है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई थी कि आफताब पूनावाला भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर है। मुंबई पुलिस से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन प्रशासन ने मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आफताब पूनावाला लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के निशाने पर है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली। सिद्दीकी मर्डर मामले में वांछित आरोपी शुभम लोनकर और जीशान अख्तर के खिलाफ जानकारी जुटाने और पांच और लोगों की गिरफ्तारी के दौरान मुंबई पुलिस के अधिकारियों को यह जानकारी मिली। बताया जाता है कि जेल अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि संभावित खतरे की जांच करते समय आफताब की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
इस बीच, 23 जुलाई को, साकेत जिला न्यायालय ने श्रद्धा वॉकर की हत्या के मामले को खारिज कर दिया और आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने वकील को अपना बचाव तैयार करने के लिए उचित समय देने के लिए हर महीने केवल दो बार सुनवाई करने की मांग की थी। अदालत ने कहा कि आरोपी जानबूझकर मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि 18 मई 2022 की शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच श्रद्धा विकास वॉल्कर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी आफताब और पीड़िता के बीच रिलेशनशिप की टाइम लाइन अहम रही। मई 2019 से मार्च 2022 के दौरान मुंबई में आरोपी और पीड़िता की मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे और खुद को शादीशुदा जोड़े के तौर पर दिखाते थे।
उन्होंने 3 जगहों पर एक के बाद एक किराए का मकान लिया था, जहां वे रहते थे। दोनों 2 जगहों पर साथ काम कर चुके थे। मुंबई में जन्मी श्रद्धा वॉल्कर मलाड में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करती थीं। इस दौरान एक डेटिंग ऐप के जरिए वह आफताब अमीन पूनावाला से मिली और दोनों में प्यार हो गया। फिर दोनों एक ही कंपनी में जॉब करने लगे और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। हालांकि, श्रद्धा के परिवार वाले इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे। 2022 में श्रद्धा और आफताब दिल्ली आए और महरौली के छतरपुर इलाके में किराए के एक फ्लैट में साथ रहने लगे।
Also Read- Mumbai Blast News: आक्सीजन सिलेंडर फटने से एम्बुलेंस में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, परखच्चे उड़े।
इसके बाद मई 2022 में शादी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद, आफताब ने श्रद्धा की निर्मम हत्या कर दी और इसके शव के 35 टुकड़े कर डाले।श्रद्धा वॉल्कर के एक दोस्त ने उसके पिता को बताया कि बहुत दिनों से श्रद्धा से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में श्रद्धा के पिता को शक हुआ और उन्होंने मुंबई पुलिस थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मुंबई पुलिस ने आफताब से दो बार पूछताछ की और श्रद्धा की कॉल डिटेल्स की भी जांच की। जून 2023 से अभियोजन पक्ष के 212 गवाहों में से केवल 134 से पूछताछ की गई है। इसलिए, मुकदमे को शीघ्रता से समाप्त करने के लिए लगातार तारीखों की आवश्यकता है। बता दें, 18 मई, 2022 को महरौली इलाके में आफताब ने श्रद्धा वॉकर की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
What's Your Reaction?