Hardoi News: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई- कई जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाने का मामला, जाने क्या है पूरा मामला।
जिले के विभिन्न विकास खंडों में जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। किसी को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा तो कि....
By INA News Hardoi.
जिले के विभिन्न विकास खंडों में जीवित व्यक्तियों को मृत दिखाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। किसी को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा तो किसी को आवास योजना से वंचित होना पड़ा। ऐसे कई पीड़ित अपना मृतक प्रमाण पत्र लेकर डीएम DM की चौखट पर न्याय की गुहार लेकर आते दिखाई दे रहे हैं। इसमें से एक मामला ऐसा आया है, जिसमें स्वयं की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने के बाद उस व्यक्ति को मृत दिखाकर जिम्मेदारों ने उसका मृतक प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
मामला प्रकाश में आने के बाद जिम्मेदारों की पोल पट्टी खुल रही है। ऐसे मामलों को डीएम मंगला प्रसाद सिंह DM Mangla Prasad Singh ने गंभीरता से लेते हुए कई जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की है। इससे पहले भी बीते वर्ष पिहानी ब्लॉक से एक मामला आया था, जिसमें एक वृद्ध की पेंशन आनी बंद हो गयी थी। जब दफ्तरों के चक्कर काटकर वृद्ध हार मान बैठा तो उसने जनसेवा केंद्र पर पेंशन संबंधी जांच कराई, जिसमें पेंशन बंद होने का कारण लाभार्थी का मृत होना दर्शाया गया था। उसके बाद यह वृद्ध डीएम की चौखट पर पहुंचा था।
Also Read- Hardoi News: संडीला निवासी आयुष श्रीवास्तव ने जनपद का बढ़ाया मान।
अब ऐसा ही मामला जिले के सवायजपुर तहसील के थाना हरपालपुर से सामने आया है, जिसमें वृद्ध भइया साहब उर्फ भइया सिंह(80 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी गांव बरनई चतरखा को मृतक दिखाते हुए उनका प्रमाण पत्र 2 अप्रैल 2019 को जारी कर दिया गया था, जिसमें उन्हें 2 मई 2018 को मृतक दिखाया गया था। जानकारी मिली कि भइया सिंह द्वारा उनकी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की जा रही थी।
जिसके परिणामस्वरूप उन्हें ही मृत दिखा देने का दुस्साहस तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी ने कर दिया था। अब मामला खुलने के बाद डीएम DM ऐसे अन्य मामलों में भी आदेश जारी करते हुए मृतक प्रमाण पत्र निरस्त कराया है और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की है। अब देखना यह है कि ऐसे मामलों में किस-किस जिम्मेदार के नाम सामने आते हैं।
What's Your Reaction?











