ग्राम सचिव की जांच के दौरान अभद्रता, मोबाइल-चाबी छीनी, कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

Hardoi: ब्लॉक शाहाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी के सचिव वीरेन्द्र सिंह के साथ उस समय अभद्रता की गई जब वह IGRS शिकायत की जांच हेतु 26 अगस्त को बारी के मजरा गनुआपुर

By INA News Desk
Aug 27, 2025 - 16:19
72 Views
ग्राम सचिव की जांच के दौरान अभद्रता, मोबाइल-चाबी छीनी, कार्य बहिष्कार की चेतावनी।
ग्राम सचिव की जांच के दौरान अभद्रता, मोबाइल-चाबी छीनी, कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

शाहाबाद / हरदोई। ब्लॉक शाहाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारी के सचिव वीरेन्द्र सिंह के साथ उस समय अभद्रता की गई जब वह IGRS शिकायत की जांच हेतु 26 अगस्त को बारी के मजरा गनुआपुर पहुँचे थे। मौके पर शिकायतकर्ता सचिन मिश्रा व उनके सहयोगी राहुल शुक्ला ने जांच के दौरान सचिव से न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि कथित रूप से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे ग्राम पंचायत सिंगुलापुर के प्रधान प्रतिनिधि अनुज मिश्रा की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने कथित तौर पर मौजूद लोगों को उकसाया।

वहीं, सचिव के साथ मौजूद ग्राम पंचायत बारी की पंचायत सहायक के पति मदन पाल ने भी घटना की पुष्टि की और बताया कि अनुज मिश्रा द्वारा सचिव को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद सचिव वीरेन्द्र सिंह मौके से किसी प्रकार सुरक्षित निकलने में सफल हुए और उन्होंने सीओ शाहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

साथ ही, उन्होंने इस घटना की सूचना बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा और सीडीओ को भी दी। घटना से आक्रोशित होकर अन्य सचिवों ने भी सचिव वीरेन्द्र सिंह के समर्थन में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है और मांग की है कि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सचिवों का कहना है कि यदि जल्द कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Also Read- Hardoi : CDO का सख्त एक्शन- निरीक्षण में लापरवाही पर कर्मचारियों का वेतन रोका, चार पंचायत सहायकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow