Earthquake News: तिब्बत में भूकंप का क़हर, 128 से ज्यादा लोगों की मौत।

तिब्बत में एक के बाद एक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इन झटको की वजह से लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां सबसे ....

Jan 8, 2025 - 12:22
31 Views
Earthquake News: तिब्बत में भूकंप का क़हर, 128 से ज्यादा लोगों की मौत।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

तिब्बत में आए भूकंप के बाद चारों तरफ तबाही के मंजर देखने को मिले। यहां एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए और 128 लोगों की मौत की बात कही गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

  • तिब्बत में कुदरत का क़हर

तिब्बत में एक के बाद एक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इन झटको की वजह से लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां सबसे पहले मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस की गए और 15 घंटे के अंदर 150 से ज्यादा बार धरती हिली। इसमें अब तक 128 लोगों की मौत की बात कही गई है जबकि मौतो का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बुधवार को भी फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता चार मापी गई है जबकि यह धरती के 10 किलोमीटर अंदर आया था। वही तिब्बत के साथ-साथ नेपाल में भी भूकंप के झटको को महसूस किया गया है यहां तीव्रता 4.1 रही है। भूकंप के झटको से इस वक्त लोग काफी परेशान है।

Also Read- बलिया: शहीद सेना के जवान का शव देख हर किसी की आंखें नम, गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी, भारत माता की जय की चीत्कार गूंजी

  • भूकंप का मुख्य केंद्र रहा तिब्बत और नेपाल

दो अलग-अलग देश में आज भूकंप ने लोगों को हिला कर रख दिया है। तिब्बत में पंचेन लामा, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखते हैं। सीईएनसी ने कहा कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटके नेपाल में भी महसूस किए गए। जहां कहीं इमारतें पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। भारत के बिहार राज्य में भी भूकंप के झटको को महसूस किया गया है।

भूकंप का केंद्र डिंगरी काउंटी के त्सोगो कस्बे में था, जहां 20 किलोमीटर की परिधि में लगभग 6,900 लोगों की आबादी रहती है। भूकंप के बाद एक प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि 3,400 से अधिक बचाव कर्मियों और 340 से अधिक चिकित्साकर्मियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। वहीं सरकार का कहना है कि लगातार भूकंप प्रभावित इलाकों में पहुंचकर हमारी टीम लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम कर रही है। लेकिन बार-बार तिब्बत में धरती हिलने से लोग डरे और सहमे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow