Kanpur News: निर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी पहली बार महाराजगंज जेल में बंद पति इरफान सोलंकी से मुलाकात करने पहुंची। 

नसीम ने कहा कि इस बार मुलाकात के दौरान सभी की आंखों में आंसू थे लेकिन इस बार खुशी के आंसू थे उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने का मकसद पूरा ....

Nov 25, 2024 - 14:58
47 Views
Kanpur News: निर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी पहली बार महाराजगंज जेल में बंद पति इरफान सोलंकी से मुलाकात करने पहुंची। 

कानपुर/महाराजगंज। कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक निर्वाचित होने के बाद नसीम सोलंकी पहली बार महाराजगंज जेल में बंद पति इरफान सोलंकी से मुलाकात करने पहुंची इस दौरान नसीम के साथ उनकी दोनों बेटियां और सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी अमिताभ बाजपेई भी मौजूद थे जेल के अंदर करीब आधे घंटे मुलाकात हुई इरफान ने जेल से मैसेज दिया कि वन कालेश्वर मंदिर में जाना और कोई काम हो तो जरूर करवाना नसीम ने कहा कि इस बार मुलाकात के दौरान सभी की आंखों में आंसू थे लेकिन इस बार खुशी के आंसू थे उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने का मकसद पूरा हुआ बीते 2 साल से जीवन में रात थी अब दिन हो गया इरफान ने कहा कि जनता ने उनकी बेगुनाही का सबूत दे दिया नसीम को नसीहत देते हुए इरफान ने कहा कि क्षेत्र में 2 साल से विकास कार्य नहीं हुए हैं जल्द से जल्द विकास कार्य कारण नसीम सोलंकी ने आगे बताया कि इस बार मुलाकात के दौरान इरफान खूब रोए इरफान ने कानपुर और शिशामू क्षेत्र की जनता का शुक्रिया अदा किया।

Also Read- Sambhal News: संभल हिंसा केस में बड़ी खबर- सपा सांसद व विधायक पुत्र सहित कुल सात केस दर्ज, सैकड़ों अज्ञात आरोपी।

बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में स्थित वनखंडेश्वर मंदिर को लेकर भी बात की कहां वहां कोई काम हो तो जरूर जाना उन्होंने कहा कि हिंदू भाई जब भी वहां बुलाया जरूर जाना पूरे क्षेत्र में एक समान रूप से विकास कार्य करना नसीम सोलंकी ने कहा कि दोनों बेटियां जरा और जामिया ने भी मुलाकात की मुलाकात के दौरान बेटियों से मिलकर सभी खूब रोए नसीम ने कहा कि उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंता रहती है इस बार उनकी सेहत ठीक है दोनों विधायकों ने इरफान को आश्वासन दिया कि वह उन्हें दो माह में जेल से बाहर निकाल लेंगे इसके लिए प्रयास जारी है उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है उन्हें न्याय जरूर मिलेगा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जिस प्रकार से जबरिया यह सीट भाजपा सरकार ने खाली कराई जनता ने उनका घमंड तोड़ दिया है कानपुर और शिक्षा मऊ की जनता ने जवाब दे दिया है कि इरफान सोलंकी निर्दोष है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow