पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन ने सैनिकों पर हमले के विरोध में डीएम के‌ माध्यम से रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Hardoi: हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वावधान मे पूर्व सैनिकों ने 17 अगस्त 2025 को मेरठ के पास एक टोल प्लाजा पर एक सेवारत सैनिक

Aug 21, 2025 - 14:45
 0  43
पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन ने सैनिकों पर हमले के विरोध में डीएम के‌ माध्यम से रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।
पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन ने सैनिकों पर हमले के विरोध में डीएम के‌ माध्यम से रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Hardoi: हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के तत्वावधान मे पूर्व सैनिकों ने 17 अगस्त 2025 को मेरठ के पास एक टोल प्लाजा पर एक सेवारत सैनिक की बर्बर पिटाई के विरोध मे एक ज्ञापन जिलाधिकारी के‌ माध्यम से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने मांग की कि आये दिन देश मे सैनिकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है, फिर चाहे वह टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा या फिर पुलिस या असामाजिक तत्वों द्वारा हो। 

इस तरह की घटनाओं को‌ रोक पाने में राज्य सरकारें तथा स्थानीय प्रशासन विफल रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अगिनहोत्री ने बताया कि एक सैनिक अपने जीवन को इस देश की खातिर बलिदान कर देता है,और बदले मे उसको सम्मान के बदले बांध के सरे आम पीटा जाता है। यह बहुत ही निंदनीय तथा हमारी सरकार के लिए सोचनीय विषय। ज्ञापन के माध्यम से हरदोई के पूर्व सैनिकों ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि सैनिकों का सम्मान बना रहे, इसके लिए समाज तथा स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकारों को सख्ती से आदेशित किया जाये ताकि भविष्य मे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा की स्थिति में देश के कोने कोने से पूर्व सैनिक एक होकर इस तरह की कायरता हरकतों से खुद निपट लेंगे। 

संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करने तथा उनके कार्य वरीयता के आधार पर करने के आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। आज भी सैनिक या पूर्व सैनिक अपने किसी भी काम के लिए किसी आफिस में जाता है,तो उसको सैकड़ों चक्कर लगवाए जाते । सरकारी आदेशों का क्रियान्वयन बिल्कुल भी नही हो रहा है ।‌

Also Read- Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।