Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस - अवैध भूमि कब्जों की शिकायत पर व्यक्त की नाराजगी, कानूनगो व लेखपालों को दिए निर्देश। 

प्राप्त 160 शिकायत में 12 शिकायतों को मौके पर किया निस्तारित, फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलायेंः-मुख्य विकास अधिकारी

By INA News Desk
Nov 16, 2024 - 16:46
110 Views
Hardoi News:  सम्पूर्ण समाधान दिवस - अवैध भूमि कब्जों की शिकायत पर व्यक्त की नाराजगी, कानूनगो व लेखपालों को दिए निर्देश। 

  • क्षेत्र के अपराधी, दबंग एवं आसामाजिक तत्वों पर विशेष कर नजर रखेंः-पुलिस अधीक्षक

हरदोई। तहसील सण्डीला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुसार कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलायें।

अवैध भूमि कब्जों की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने समस्त कानूनगो व लेखपालों को निर्देश दिये कि सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर किये गये अवैध कब्जों का सत्यापन करें और सभी अवैध कब्जा की गयी भूमि कब्जा मुक्त करायें। सीडीओ ने कहा इसके अतिरिक्त भारत एवं प्रदेश सरकार की गरीबों के लागू की गयी योजनाओं का प्रचार प्रसार करायें तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करायें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि क्षेत्र के अपराधी, दबंग एवं आसामाजिक तत्वों पर विशेष कर नजर रखें और उनकी गतिविधियों की बीट सिपाही एवं चौकीदारा से नियमित लेते रहे और रात्रि गस्त बढ़ाने के साथ भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगायें तथा सरकारी एवं गरीबों की अवैध रूप से कब्जा की गयी भूमि को कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीम का सहयोग करें। समाधान दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सण्डीला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- हरदोई: गंगा स्नान को गयी युवती लापता, अभी तक कोई पता नहीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow