Hardoi News: विकास खण्ड बेहन्दर में कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन। 

उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि विकास खण्ड बेहन्दर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण...

By INA News Desk
Jun 9, 2025 - 17:48
52 Views
Hardoi News: विकास खण्ड बेहन्दर में कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन। 
Hardoi News: उपनिदेशक कृषि ने बताया है कि विकास खण्ड बेहन्दर के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामपाल वर्मा, विधायक, बालामऊ द्वारा दीज प्रज्जवलन करके एवं कृषक रेखा दीक्षित, नीतू, रामकली, सतीश को निःशुल्क उर्द बीज मिनीकिट एवं रामश्री, चन्द्रकुमारी, सरोजनी, निर्मला को निःशुल्क मूंग बीज मिनीकिट तथा जीत बहादुर, रामजीवन को पी०एम० सम्मान निधि प्रशस्ति पत्र एवं कैलाश पुत्र राधेश्याम को रोटावेटर अनुदान प्राप्ति का प्रमाण पत्र वितरित करते हुये किया गया। मुख्य अतिथि रामपाल वर्मा, विधायक, बालामऊ द्वारा उक्त मौके पर कृषकों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि प्रदेश सरकार कृषकों की आय दोगनी करने हेतु प्रतिबद्ध है। कृषक भाई कृषि एवं अन्य सम्बद्ध विभागों से नवीन कृषि तकनीकी जानकारी प्राप्त कर अपनी लागत कम करते हुये उत्पादन एवं आय बढ़ा सकते हैं।

उक्त कार्यक्रम में विनीत कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा कृषकों को श्री अन्न (मिलेट्स) की बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कृषकों को श्री अन्न की फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट तथा उनकी प्राकृतिक/जैविक विधि से नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गयी। डा0 दिनेश कुमार मौर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी ने कृषकों को बताया कि श्री अन्न पशु चारा, खाद्य, ईंधन, दवाईया एवं अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों के रुप में उपयोग किया जाता है। जयराम सिंह, से०नि० उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा कृषकों को धान, मक्का, अरहर, मूंग आदि की खेती हेतु बीज, उर्वरक, कीटनाशक, सिंचाई जल आदि कृषि निवेशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने किसानों को धान, मक्का, बाजरा, अरहर, मूंग आदि खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, उनकी बुवाई की विधियों, जल प्रबंधन एवं जैविक खेती के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी एवं काफी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे। अतः कार्यक्रम के अन्त में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, हरदोई द्वारा आये हुये किसानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Also Read- Hardoi News: पत्नी से अवैध संबंधों में हुई थी मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या।

उक्त के अतिरिक्त विकासखण्ड सण्डीला के खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में भी कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अमित गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सण्डीला द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया तथा 17 कृषकों को बाजरा मिनीकिट वितरित की गई।

उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिये प्रोत्साहित किया गया कर्मचारियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उक्त कार्यक्रम के मौके पर कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों सहित भारी संख्या में कृषक भाई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement