भाजपा के पूर्व सांसद मस्त के पुत्र और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच मारपीट।

Ballia News: खास खबर यू पी के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र से है , जहां , बीजेपी के पूर्व सांसद विरेन्द्र  सिंह मस्त के बेटे और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को...

Jul 28, 2025 - 17:07
59 Views
भाजपा के पूर्व सांसद मस्त के पुत्र और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच मारपीट।

Report' S.Asif Hussain zaidi.

Ballia News: खास खबर यू पी के बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र से है , जहां , बीजेपी के पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के बेटे और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को एक अंत्येष्टि स्थल गये थे जहां दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनो के आमने-सामने होते ही दोनों पक्षों में झड़प फिर मारपीट  हो गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

बीजेपी के पूर्व सांसद के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह

दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने अपने जारी बयान द्वारा  बताया कि 27.07.2025 (रविवार)की शाम बैरिया थाना अंतर्गत एक अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के बेटे विपलेन्द्र प्रताप सिंह थे। इन दोनों पक्षों के बीच आपस में कहा सुनी और मारपीट हुई। इस संबंध में दोनों पक्षों द्वारा संबंधित थानों में तहरीर दी गई है, जिस पर अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read- सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के साथ की सावन के तीसरे सोमवार की शुरुआत, प्रदेश भर से आए लोग, हर पीड़ित के पास पहुंचे मुख्यमंत्री।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow