Hathras: विश्व जूनोसिस दिवस पर सासनी में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय, सासनी में इण्डियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के सहयोग

Jul 8, 2026 - 10:13
29 Views
Hathras: विश्व जूनोसिस दिवस पर सासनी में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित
शिविर  में टीकाकरण करते हुए 

हाथरस। विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय, सासनी में इण्डियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने अपने पालतू पशुओं का टीकाकरण कराया।शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से न केवल पशुओं की सुरक्षा होती है, बल्कि इंसानों में संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है।कार्यक्रम में इण्डियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के एमआर प्रवल प्रताप सिंह, डिप्टी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, प्रवीन शर्मा तथा राजकीय पशु चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Also Read- लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला हॉस्टल का किया शिलान्यास, उद्यमियों को बांटे आर्थिक अनुदान के चेक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow