Hathras: झोलाछाप क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठान बंद

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हसायन, सासनी और सहपऊ क्षेत्र में झोलाछाप क्लीनिकों

Jul 8, 2026 - 10:18
27 Views
Hathras: झोलाछाप क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार प्रतिष्ठान बंद
अपंजीकृत चिकित्सीय प्रतिष्ठानों को बंद कराती टीम 

हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हसायन, सासनी और सहपऊ क्षेत्र में झोलाछाप क्लीनिकों, डिलीवरी सेंटर और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।अभियान के तहत डॉ. गौतम क्लीनिक (गढ़ौला चौराहा), डॉ. कांती प्रसाद क्लीनिक (हसायन रोड), ड्रीम्स केयर पैथोलॉजी (लुटसान) तथा सहपऊ के दो अपंजीकृत चिकित्सीय प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। वहीं शिव शक्ति क्लीनिक, कपूरी देवी क्लीनिक, बल गोपाल प्राकृतिक चिकित्सालय और मनोसा देवी इलेक्ट्रोहोम्योपैथी क्लीनिक को नोटिस जारी कर अभिलेख व पंजीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow