Hathras: पृथ्वी पर जीवन का सबसे बड़ा आधार हैं पौधे- चतुर्वेदी

नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर

Jul 8, 2026 - 10:21
42 Views
Hathras: पृथ्वी पर जीवन का सबसे बड़ा आधार हैं पौधे- चतुर्वेदी
पौधा रोपण करते हुए 

हाथरस। नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन हुआ तथा वृक्षारोपण किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।विद्यालय के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक छोटा सा पौधा भविष्य में एक विशाल वृक्ष बनकर हमें शुद्ध हवा और छाया प्रदान करता है। पौधे हमारे क्षेत्र की जलवायु के लिए उपयोगी हैं और पृथ्वी पर जीवन का सबसे बड़ा आधार हैं। जिस प्रकार आभूषण किसी व्यक्ति की सुंदरता बढ़ाते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे हमारी धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और जीवन योग्य बनाते हैं।स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर जीवनदायिनी ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है और वातावरण स्वच्छ रहता है।आज के आधुनिक और औद्योगिक युग में वनों की कटाई से पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हम सभी का प्राथमिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, उत्कर्षवर्ती पाठक,  केके शर्मा, मनीष शर्मा, आशीष यादव, नैना सैनी, योगिता सैनी, अनुपम तोमर, सोनी यादव , संध्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow