Bajpur: साइकिल पाकर खुश हुई बालिकाएं,एसबीआई ने किया अपने दायित्व का निर्वहन,100 बालिकाओं के चेहरे पर लाई गई मुस्कान। 

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बाजपुर द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक

May 6, 2026 - 16:57
38 Views
Bajpur: साइकिल पाकर खुश हुई बालिकाएं,एसबीआई ने किया अपने दायित्व का निर्वहन,100 बालिकाओं के चेहरे पर लाई गई मुस्कान। 
साइकिल पाकर खुश हुई बालिकाएं,एसबीआई ने किया अपने दायित्व का निर्वहन,100 बालिकाओं के चेहरे पर लाई गई मुस्कान। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बाजपुर द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सराहनीय पहल की गई। इसके अंतर्गत पीएमसी राजकीय बालिका विद्यालय बाजपुर की 100 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देना समाज और संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसबीआई केवल बैंकिंग सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है।मुख्य प्रबंधक नरेंद्र उईके तथा निरुपम शर्मा  ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में साइकिल वितरण जैसी पहल बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी शिक्षा को भी मजबूती प्रदान करेगी।स्थानीय शाखा प्रबंधक लोकेश पंत ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक प्रत्येक वर्ष सीएसआर के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.शशी वाला कुमुद जोशी ,परमजीत कौर,सुनीता डोवाल,पूजा अग्रवाल,बिमला रावत, शन्नो आदि मौजूद रहीं।

Also Read- Bajpur: निर्माणाधीन लेबड़ा पुल निरीक्षण के दौरान विधायक पाण्डेय बोले.. लापरवाह ठेकेदार को किया जायें ब्लैक लिस्टेड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow