MP News: सरकारी योजना- इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ।

मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार के तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। सबसे खास योजना लाडली बहना योजना है जिसके तहत महिलाओं...

By INA News Desk
Dec 12, 2024 - 11:37
101 Views
MP News: सरकारी योजना- इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ।
Advertisement
Advertisement

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 सरकार की तरफ से देने का काम किया जाता है लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिलता है इसकी क्या वजह है और क्यों रुपए नहीं मिलते हैं इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

  • सरकार महिलाओं को देती है हर महीने 1250 रुपए

मध्य प्रदेश में रहने वाली महिलाओं के लिए सरकार के तरफ से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। सबसे खास योजना लाडली बहना योजना है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए सरकार देने का काम करती है। इस योजना को 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के पूर्व में रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से लागू किया गया था। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का काम किया जाता था। लेकिन बाद में सरकार ने इस राशि को बढाकर 1250 रुपए कर दिया। इस योजना को सरकार की तरफ से उन महिलाओं के लिए लागू किया गया था जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और परेशान है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में इस योजना का लाभ कुछ बहनों को नहीं मिलता है। जिसकी वजह से वह निराश रहती है।

Also Read- Political News: अकेले दम पर आप लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल ने लिया फैसला।

  • इन महिलाओं को नहीं मिलता योजना का लाभ

लाडली बहना योजना के तहत उम्र को लेकर कुछ नियम भी बनाए गए हैं।जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल के बीच में है और महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। वहीं अगर किसी महिला की 21 साल से कम उम्र है या फिर 60 साल से अधिक उम्र है उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। वही इस योजना का लाभ और महिलाओं को नहीं दिया जाता है जो महिलाएं आविवाहित होती है। वहीं उन महिलाओं को लाभ नहीं दिया जाता है जो प्रदेश से बाहर की रहने वाली होती हैं। वहीं जिन महिलाओं की परिवार के लोग आयकर दाता है यानी की इनकम टैक्स भरते हैं उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। वहीं अगर दिन महिलाओं के घर में उनकी वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक है और महिलाओं को इस योजना का लाभ सरकार नहीं देती हैं। वहीं उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता है जो पेंशन योजना या फिर वृद्धा पेंशन योजना का लाभ पहले से ले रही होती हैं। सरकार ने लाडली बहना योजना के लिए यह नियम बनाए हैं जिसके तहत ही महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement