Palwal News: एक अप्रेल से गेहूं की फसल की होगी सरकारी खरीद, मंडी में व्यापक इंतजाम। 

सचिव वीरेंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की होडल की अनाज मंडी हरियाणा की बड़ी मंडियों में सुमार है क्यों की इस ....

By INA News Desk
Mar 29, 2025 - 14:30
78 Views
Palwal News: एक अप्रेल से गेहूं की फसल की होगी सरकारी खरीद, मंडी में व्यापक इंतजाम। 
वीरेंदर सिंह मंडी सचिव 
Advertisement
Advertisement

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल जिला ही नहीं हरियाणा के बड़ी मंडियों में सुमार होडल की अनाज में मंडी में एक अप्रेल से किसान की गेहूं की फसल की सरकारी खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा की इसके लिए उन्होंने मंडी में व्यापक इंतजाम कर लिए हैं किसानो को मंडी में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी !  इस क्षेत्र के 40 हजार किसानो ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं 

पलवल जिले की होडल मार्किट कमेटी के सचिव वीरेंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की होडल की अनाज मंडी हरियाणा की बड़ी मंडियों में सुमार है क्यों की इस मंडी में हरियाणा के साथ साथ यु पी और राजस्थान के किसान अपनी फसल को बेचने के लिए  लाते हैं ! उन्होंने कहा की मंडी में एक अप्रेल से किसानो की गेहूं की फसल की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी उसके लिए उन्होंने कहा की मंडी में किसानो की सुविधा के लिए किसान विश्राम गृह त्यार करा दिया है जहाँ पर किसान आराम से लेट सकते हैं और रात को रुक सकते हैं ! उन्होंने कहा की पिने के पानी के लिए मंडी में 4 वाटर कूलर लगा दिए गए हैं , शौचालयों की ठीक करा दिया गया है और लाइटें लगा दी गई है !

उन्होंने कहा की सभी खरीद करने वाली एजेंसियों से वारदाना के लिए बोल दिया गया है की एक अप्रेल से पहले ही सभी आढ़तियों के पास वारदाना पहुँच जाना चाहिए और पहुँच भी  चूका है ताकि खरीद करने वाली एजेंसियों की फसल खरीदने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े ! उन्होंने बताया की होडल क्षेत्र के 40 हजार किसानो ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा दिया है और उन्ही किसानो की फसल की सरकारी खरीद की जाएगी जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा है !

Also Read- MP News: बैतूल जिले में प्रधानमंत्री की अति महत्वकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हकीकत कागजो में पूरी, एक साल से ज्यादा हो गई अब तक नही आया नलों से पानी।

उन्होंने किसानो से अपील करते हुए कहा की किसान मंडी में पहुँचने से पहले मंडी के गेट से अपनी पर्ची कटाकर ही मंडी में फसल को लेकर पहुंचे और अपनी गेहूं की फसल को सूखाकर लेकर आए ताकि किसान की फसल का सरकारी भाव मिल सके ! उन्होंने कहा की उनकी मंडी में एक अप्रेल से ही किसान की फसल की खरीद शुरू कर दी जाएगी अबकी बार किसान की गेहूं की फसल का सरकारी भाव 2425 रुपए तय किया गया है ! 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement