Hardoi News: देशी नस्ल की दो देशी गायों को पालने के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान, ई-लाटरी से होगा लाभार्थी चयन। 

मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के अंतर्गत पुरुष श्रेणी में 76 एवं महिलाओं के 34 आवेदनों सहित 110 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी....

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 14:27
216 Views
Hardoi News: देशी नस्ल की दो देशी गायों को पालने के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान, ई-लाटरी से होगा लाभार्थी चयन। 

By INA News Hardoi.

मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के अंतर्गत पुरुष श्रेणी में 76 एवं महिलाओं के 34 आवेदनों सहित 110 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया चयन समिति शासन के निर्देशानुसार ई-लाटरी से लाभार्थियों का चयन करेगी। थारपारकर, गिर, गंगातीरी, साहीवाल आदि देशी नस्लों की दस गायों को पालने के लिए 23 लाख 60 हजार रुपये की योजना की चार इकाइयों का भी लक्ष्य मिला है। योजना के अंतर्गत कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 

लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया लाभार्थियों को प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों से देशी नस्ल की गायों को लाना होगा। सत्यापन के उपरांत चयनित लाभार्थियों को शासन से अनुमन्य लाभ उपलब्ध करवा दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के अंतर्गत देशी नस्ल की दो देशी गायों को पालने के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Also Read- Hardoi News: टड़ियावां क्षेत्र में अवैध मस्जिद व मजार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठन आक्रोशित।

जनपद में 12 महिला एवं 12 पुरुषों सहित कुल 24 लोगों को योजना का लाभ दिया जाएगा। देशी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर शुरू की गई मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद अब लाभार्थी चयन की तैयारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow