Hardoi News: टड़ियावां क्षेत्र में अवैध मस्जिद व मजार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद  सहित कई हिंदू संगठन आक्रोशित। 

थानाक्षेत्र में अवैध मजार की आड़ में बेसहारा महिला का खेत कब्जाने के विरोध में  विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह...

By INA News Desk
Dec 17, 2024 - 13:24
187 Views
Hardoi News: टड़ियावां क्षेत्र में अवैध मस्जिद व मजार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद  सहित कई हिंदू संगठन आक्रोशित। 

रिपोर्ट- लक्ष्मी कांत पाण्डेय "लक्ष्य"

हरदोई / टड़ियावां थानाक्षेत्र में अवैध मजार की आड़ में बेसहारा महिला का खेत कब्जाने के विरोध में  विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह व विश्व हिंदू संघ के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी अन्नू आज अपने संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को मौके के हालात से अवगत कराया, कहा इस तरहं से बेबस महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी की निजी भूमि में अवैध मजार बना देना, पुलिस व प्रशासन का फेलियर है। 

विहिप के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा वर्तमान में जिले के अधिकारी सपाई मानसिकता से काम कर रहे हैं, जो कि भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है। यही कारण है टड़ियावां ब्लॉक के परसनी ग्राम पंचायत में अवैध मस्जिद व मजारों का निर्माण हो रहा है। विश्व हिंदू संघ के अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने कहा कि लेखपाल व पुलिस की मिलीभगत से पीड़ितों को धमकाया जा रहा है, और उनकी निजी जमीनों पर लैंड जिहाद हो रहा है। 

Also Read- Political News: संसद पहुंची 'फिलिस्तीन' लिखा बैग लेकर प्रियंका गांधी, मच गया घमासान।

हिंदू नेताओं ने कल डीएम से मिलकर सख्त कार्यवाही कराने की बात कही। उन्होंने कहा हिंदुओं का शोषण व उत्पीड़न किसी भी सूरत के बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि उसकी निजी भूमि से अवैध मजार हटवाने के बजाय पुलिस व लेखपाल उस पर अनैतिक दबाव बना रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow