Gujrat: डायमंड कंपनी के वाटर कूलर में मिलाया जहर, पानी पीने से 118 कर्मचारी पहुंचे अस्पताल

कर्मचारियों को जहरीले पानी का शिकार बनाए जाने के मामले में पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी के द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया और उसके बाद कर्मचारी उस पानी को ...

By INA News Desk
Apr 10, 2025 - 13:43
56 Views
Gujrat: डायमंड कंपनी के वाटर कूलर में मिलाया जहर, पानी पीने से 118 कर्मचारी पहुंचे अस्पताल

गुजरात की एक डायमंड कंपनी के अंदर वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने के बाद 118 कर्मचारी बीमार पड़ गए। जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा।

  • वाटर कूलर में मिलाया गया जहरीला पदार्थ

गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां वाटर कूलर का पानी पीने से 118 के करीब कर्मचारी बीमार पड़ गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से डायमंड कंपनी में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तो वहीं पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ किसने और क्यों मिलाया था।

  • कर्मचारियों को बनाया गया जहरीले पानी का शिकार

कर्मचारियों को जहरीले पानी का शिकार बनाए जाने के मामले में पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी के द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया और उसके बाद कर्मचारी उस पानी को पी गए। इस घटना से जुड़ा एक फटा हुआ प्लास्टिक का बैग पानी की टैंक में पड़ा हुआ पाया गया है।

Also Read: Delhi: दिल्ली मेट्रो के अंदर शराब पीना और अंडा खाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जो इशारा करता है कि लोगों को वाटर कूलर से मिलने वाले पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि कपोदरा इलाके में मिलेनियम कॉम्प्लेक्स स्थित अनभ जेम्स के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर चिकित्सा जांच के लिए कंपनी के मालिक द्वारा दो अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।

  • आरोपियों की सीसीटीवी के जरिए की जा रही पहचान

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कीटनाशक से भरा एक बैग पानी की टैंक में पड़ा हुआ मिला है। जिसके जरिए वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ पहुंचा और उसके बाद कर्मचारी पानी पीने से बीमार पड़ गए। इस मामले की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow