Hardoi: हरदोई में सर्राफा कारोबारी से आधा किलो सोना और डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर फोड़ा। 

हरदोई के टड़ियावां इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गोपामऊ के मोहल्ला

Apr 4, 2026 - 14:48
Apr 4, 2026 - 14:53
 0  10
Hardoi: हरदोई में सर्राफा कारोबारी से आधा किलो सोना और डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर फोड़ा। 
हरदोई में सर्राफा कारोबारी से आधा किलो सोना और डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों ने तमंचे की बट से सिर फोड़ा। 

हरदोई के टड़ियावां इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को निशाना बनाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गोपामऊ के मोहल्ला मिश्राना में रहने वाले सर्वेश कुमार रस्तोगी की टड़ियावां कस्बे में सोने-चांदी की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह अपने बेटे गौरव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाजारपुरवा और हर्रई के बीच दो बाइकों पर आए छह बदमाशों ने उनकी घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने अचानक अपनी बाइक आगे अड़ा दी, जिससे गौरव का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

नीचे गिरते ही बदमाशों ने पिता-पुत्र पर तमंचे तान दिए। जब सर्वेश रस्तोगी ने अपने जेवर बचाने के लिए विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच दूसरा बदमाश गौरव की कनपटी पर हथियार सटाकर खड़ा रहा। बदमाश बाइक की डिग्गी में रखा करीब आधा किलो सोना और 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में कुछ गहने उनके अपने थे, कुछ दुकान के और कुछ अन्य दुकानदारों से लिए हुए थे।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, एएसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल पीड़ित का उपचार कराया और घटना की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं जो जिले के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं। गौरव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों में काफी डर और नाराजगी है।

Also Read- Hardoi: माता कौशल्या, राम के विकृत चरित्र चित्रण में जेल गया वाचाल दबाए बैठा करोड़ों की सरकारी भूमि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।