हरदोई: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल, 3 ने पर्चा वापस लिया

पूर्व नगर अध्यक्ष संडीला अतुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष व डीसीडीएफ चेयरमैन विनोद राठौर, आलोक मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सूरसेन पासी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा, नीरज तिवारी व जिला मं...

By INA News Desk
Jan 10, 2025 - 23:44
102 Views
हरदोई: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल, 3 ने पर्चा वापस लिया
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित कुल 17 प्रत्याशी अब जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में बने हुए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश एवं चुनाव अधिकारी सहारनपुर के पूर्व मेयर संजीव वालिया ने नामांकन पत्रों को प्राप्त किया। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया सभी वैध 17 नामांकन पत्रों को प्रदेश संगठन के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश स्तर से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अध्यक्ष पद का नाम घोषित किया जाएगा। हालांकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए गौ सेवा संघ के जिला संयोजक अशोक सिंह आजाद, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अरविंद शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष वेदराम राजपूत,

Also Read: हरदोई: पम्प सोलराइजेशन योजना में 2,39,000 का सोलर पम्प 23,900 में उपलब्ध होगा

पूर्व नगर अध्यक्ष संडीला अतुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष व डीसीडीएफ चेयरमैन विनोद राठौर, आलोक मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सूरसेन पासी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा, नीरज तिवारी व जिला मंत्री नीतू चंद्रा नीरज शुक्ला में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, पूर्व संघटन मंत्री विद्यार्थी परिषद विपिन सिंह गौर व आलोक शुक्ला ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन के लिए आम सहमति बनाए जाने के प्रयास विफल हो गए। दिन के दूसरे पहर तक आम सहमति बनाने को लेकर की गई कोशिशों के विफल होने के बाद 20 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement