Hardoi: हरदोई को मिले 46 नए प्राविधिक सहायक, सीएम योगी ने प्रदेशभर में 3,446 कृषि तकनीकी सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के नवनियुक्त
Hardoi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के नवनियुक्त 3,446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उक्त कार्यक्रम में डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई, इन्द्रजीत यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई के द्वारा जनपद हरदोई हेतु 46 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) का नियुक्ति पत्र, वितरित कराया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवनियुक्त कृषि तकनीकी सहायकों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सरकारी काम तक सीमित नहीं है। उन्हें कृषि की आधुनिक तकनीक किसान के खेत तक पहुंचानी होगी। मा० कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कृषि तकनीकी सहायकों की नियुक्तियों में आरक्षण और रोस्टर का पालन करते हुये पारदर्शी तरीके से चयन किया गया है। नवनियुक्त प्राविधिक सहायक कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव कृषि समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के नियुक्ति प्राधिकारी/उप कृषि निदेशक, हरदोई डा० राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद हेतु चयनित समस्त अभ्यर्थी 15 दिवस के अन्दर समस्त निर्धारित अर्हता विषयक प्रमाण-पत्रों के साथ अंक तालिकाओं की प्रतियां, जाति प्रमाण-पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो तो) स्वप्रमाणित कर एवं मूल प्रति भी प्रस्तुत करना होगा उक्त के अतिरिक्त स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, चल-अचल सम्पत्ति प्रमाण-पत्र, इत्यादि सहित योगदान आख्या प्रस्तुत करनी होगी। जिससे कि चयनित अभ्यर्थियों का ससमय प्रशिक्षण प्रारम्भ कराते हुये आवश्यक कार्यवाही की जा सके। समयावधि समाप्ति के पश्चात नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त समझा जायेगा।
What's Your Reaction?







