Hardoi : सड़क सुरक्षा माह में 542 वाहनों का चालान, 9.50 लाख जुर्माना वसूला

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर और यातायात के नेतृत्व में कोतवाली श

By INA News Desk
Nov 11, 2025 - 22:11
44 Views
Hardoi : सड़क सुरक्षा माह में 542 वाहनों का चालान, 9.50 लाख जुर्माना वसूला
Hardoi : सड़क सुरक्षा माह में 542 वाहनों का चालान, 9.50 लाख जुर्माना वसूला

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चल रहे सड़क सुरक्षा माह नवंबर के तहत जनपद हरदोई में यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और पूर्वी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर और यातायात के नेतृत्व में कोतवाली शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इनमें दोपहिया वाहन बिना हेलमेट चलाना, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना और नशे की हालत में वाहन चलाना आदि शामिल हैं।एक ही दिन में कुल 542 वाहनों का चालान किया गया और 9 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर पर्चे बांटे और वाहन चालकों को जागरूक किया।

हरदोई यातायात पुलिस और थाना पुलिस टीम ने जनपद में यातायात को मजबूत बनाने के लिए ये कार्रवाई की। हेलमेट बांटे गए 6, वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर या फॉग लाइट 25 और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए 2।प्रवर्तन की कार्रवाई में हेलमेट के लिए 401, सीट बेल्ट के लिए 14, नो पार्किंग के लिए 17, तीन सवारी के लिए 63, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 15, विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए 23, गलत नंबर प्लेट के लिए 35 और अन्य के लिए 14 चालान किए गए।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow