Hardoi : शाहाबाद में मोटरसाइकिल टक्कर के बाद मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद के मोहल्ला महमद निवासी सरफराज पुत्र शकील अपनी मोटरसाइकिल से भूरे पुत्र अजीजुल्लाह से पैसे लेने जा रहे थे। रास्ते में खड़े अन्नान उर्फ पुष्प की कोह
हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल टक्कर के बाद हुई मारपीट के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। शाहाबाद के मोहल्ला महमद निवासी सरफराज पुत्र शकील अपनी मोटरसाइकिल से भूरे पुत्र अजीजुल्लाह से पैसे लेने जा रहे थे। रास्ते में खड़े अन्नान उर्फ पुष्प की कोहनी उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। इसी बात को लेकर गौहर पुत्र अब्दुल गयास, शावेज पुत्र सगीर, शानू पुत्र निसार और मुसीर पुत्र नसीर सभी निवासी मोहल्ला महमद थाना शाहाबाद ने सरफराज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 674/25 धारा 191(1)/191(2)/270/352/131 बीएनएस के तहत 10 नामजद और 15-16 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया।
पुलिस ने चार नामजद आरोपियों गौहर पुत्र अब्दुल गयास निवासी वाजिद खेल थाना शाहाबाद, शावेज पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला महमद थाना शाहाबाद, शानू पुत्र निसार निवासी मोहल्ला महमद थाना शाहाबाद और मुसीर पुत्र नसीर निवासी मोहल्ला महमद थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महाबल सिंह और कांस्टेबल सचिन चौधरी शामिल थे।
Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई
What's Your Reaction?









