Hardoi : कोतवाली देहात इलाके में चोरी करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन आरोपियों का पता लगाया। आरोपी दशवम पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी हरिपुरवा मजर चांद बेहट थाना को

Nov 11, 2025 - 22:07
 0  43
Hardoi : कोतवाली देहात इलाके में चोरी करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Hardoi : कोतवाली देहात इलाके में चोरी करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का बैग, नगदी, मोबाइल फोन और दो आईडी कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य चोरी की वारदात कबूल की।

हरदोई रेलवे स्टेशन से निकले एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए ऑटो रिक्शा लिया। कंडोम मोड़ के पास टॉयलेट जाने के दौरान ऑटो में रखे उसके बैग को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित ने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुकदमा संख्या 602/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 309(4) बीएनएस और 66(डी) आईटी एक्ट जोड़ी गई।

  • गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन आरोपियों का पता लगाया। आरोपी दशवम पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी हरिपुरवा मजर चांद बेहट थाना कोतवाली शहर हरदोई, अनीस पुत्र रहीश निवासी दबर्रहिमा थाना कोतवाली शहर हरदोई और शोभित पुत्र सुनील निवासी दबर्रहिमा थाना कोतवाली शहर हरदोई को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक डुप्लीकेट बैग, तीन हजार रुपये नगदी, एक मोबाइल फोन और दो आईडी कार्ड बरामद हुए।

  • पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत थाना दबलग्राम में एक मकान से नगदी और सामान चोरी किया था। इस मामले में मुकदमा संख्या 241/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक अजय चौधरी, कांस्टेबल धीरज कुमार, कांस्टेबल सुबोध दमश्र, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल आनंदकित कुशवाहा और कांस्टेबल अरूण पवेर शामिल थे।

Also Click : Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक हुई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow