Hardoi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम प्रियंका सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है ताकि स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो सके। चिकि

Nov 23, 2025 - 00:39
50 Views
Hardoi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम प्रियंका सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम प्रियंका सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हरदोई। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए चल रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बैठक के बीच उन्हें घबराहट और तेज बेचैनी हुई। साथ मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उनकी हालत जानी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई ने बताया कि अधिक काम, थकान और लगातार तनाव की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई। उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है ताकि स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक हो सके। चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय से चल रहे भारी प्रशासनिक दबाव और व्यस्तता का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा है।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घटना की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और कई अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रियंका सिंह का हाल जाना।

अब उनकी सेहत स्थिर है और जल्द ही वे सामान्य रूप से काम पर लौट सकेंगी। उपचार और जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है जहां आराम और दवा जारी रहेगी।

Also Click : Hardoi : सड़क सुरक्षा महीना अभियान तेज, 693 वाहनों पर कार्रवाई, 9.85 लाख जुर्माना वसूला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow