Hardoi : शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में व्यक्ति को गोली मारने व उसकी मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के अगले ही दिन अतरौली पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश गौतम पुत्र शिवबालक को लखनऊ जिले की बालामऊ थाना क्षेत्र की सरदारनगर बरोरा हुसैनबाड़ी से

Nov 30, 2025 - 20:46
 0  29
Hardoi : शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में व्यक्ति को गोली मारने व उसकी मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में व्यक्ति को गोली मारने व उसकी मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब आरोपियों ने व्यक्ति के पिता को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए पुत्ती लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शादी में डीजे लेकर आए संचालक से कुछ लोगों को आपत्ति हुई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़िता ने अपने पति पुत्ती लाल और बड़े भाई को मौके पर बुलाया। इसी दौरान गांव सरदारनगर बरोरा हुसैनबाड़ी (थाना बालामऊ, लखनऊ) निवासी अखिलेश गौतम और आकाश सक्सेना ने पुत्ती लाल पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामला दर्ज होने के अगले ही दिन अतरौली पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश गौतम पुत्र शिवबालक को लखनऊ जिले की बालामऊ थाना क्षेत्र की सरदारनगर बरोरा हुसैनबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी आकाश सक्सेना की तलाश जारी है।

पुलिस ने मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, मुख्य आरक्षी मीनाक्षी, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह और कांस्टेबल अर्जुन यादव शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए थे। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow