Hardoi : हरदोई में वरदान ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों का हुआ नवबंधन, न्यायमूर्ति, एसपी ने दी शुभकामनाएं, स्मारिका का विचोमन भी हुआ

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी भवन से बारात निकालकर हुई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और सरस्वती सदन के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा राही

By INA News Desk
Nov 30, 2025 - 20:52
40 Views
Hardoi : हरदोई में वरदान ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों का हुआ नवबंधन, न्यायमूर्ति, एसपी ने दी शुभकामनाएं, स्मारिका का विचोमन भी हुआ
Hardoi : हरदोई में वरदान ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में 35 जोड़ों का हुआ नवबंधन, न्यायमूर्ति, एसपी ने दी शुभकामनाएं, स्मारिका का विचोमन भी हुआ

हरदोई शहर के घंटाघर लॉन में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 35 जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर विवाह बंधन में बंध गए। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने नवविवाहित जोड़ों को नया जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की शुरुआत गांधी भवन से बारात निकालकर हुई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और सरस्वती सदन के अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा राही ने बारात का नेतृत्व किया। घंटाघर पहुंचने पर मुख्य अतिथियों और ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बारात का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा मंत्रालय के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस सैनिक स्कूल सोसाइटी के सदस्य प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा और जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना भी मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी और रश्मि चतुर्वेदी उपस्थित रहीं।न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने नवदंपतियों को प्रेम और शांति से जीवन व्यतीत करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक का गुस्सा हो तो दूसरा शांत रहे। उन्होंने दांपत्य जीवन के लिए समझदारी से काम लेने के उपाय भी बताए। साथ ही, निस्वार्थ भाव से इस आयोजन को कराने वाले वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट को धन्यवाद दिया। प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने सामूहिक विवाह को सराहनीय बताया और ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने इसे सच्ची सेवा का उदाहरण बताया।विवाह संस्कार गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अतुल कपूर और उनकी टीम ने विधि-विधान से संपन्न कराए। नवदंपतियों का भावर और जयमाला कार्यक्रम भी गायत्री परिवार ने आयोजित किया। 30 दंपतियों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ, जबकि पांच निकाह शहर काजी ने कराए। ट्रस्ट ने सभी नवदंपतियों को दहेज भी दिया।कार्यक्रम में ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी, वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश बाजपेयी, अविनाश मिश्रा, रफी अहमद, प्रबंधक सुयश बाजपेयी, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, अनिल सिंह वीरू, सरवन दीक्षित, आलोकिता श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, बाद में इसे अतुल कपूर को सौंप दिया गया।समारोह के दौरान वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की स्मारिका का विमोचन भी हुआ। स्मारिका के प्रधान संपादक अरुणेश बाजपेयी, संपादक कंचन बाजपेयी और महेश मानव ने इसे तैयार किया। विमोचन न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन, प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने संयुक्त रूप से किया।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow