Hardoi : मिशन शक्ति फेस-5 के तहत संडीला में बालिकाओं की जागरूकता दौड़ आयोजित, पुलिस ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेकर समाज को नारी सम्मान
Report : मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई)। मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत राम भरोसे इंटर कॉलेज, बांगरमऊ रोड संडीला में बालिकाओं की जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के समापन पर छात्राओं को पारले-जी बिस्किट और पानी की बोतलें वितरित की गईं।
इस अवसर पर सीओ संतोष सिंह ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 108 और 102 की जानकारी दी और आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं, और पुलिस विभाग उनके सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेकर समाज को नारी सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया।इस मौके पर कोतवाल विद्या सागर पाल, पुलिस बल के जवान, विद्यालय प्रबंधक और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की क्षेत्र में व्यापक सराहना की गई।
Also Click : Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा
What's Your Reaction?