यूपी के बेसिक स्कूलों में मिलेगा हलवा और उपमा- हरदोई में MDM सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के निर्देश, रसोइयों को अतिरिक्त पारिश्रमिक

हरदोई में बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम पोषण योजना के तहत नवंबर से फरवरी तक हर शुक्रवार छात्रों को मीठा हलवा व उपमा बांटने और रसोइयों को अतिरिक्त मानदेय का आदेश जारी किया।

By INA News Desk
Oct 27, 2026 - 19:15
7 Views
यूपी के बेसिक स्कूलों में मिलेगा हलवा और उपमा- हरदोई में MDM सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के निर्देश, रसोइयों को अतिरिक्त पारिश्रमिक
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जिले के परिषदीय और पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना से आच्छादित सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पोषण (सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन) उपलब्ध कराने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत माह नवंबर 2026 से माह फरवरी 2027 के तृतीय सप्ताह तक की अवधि में विद्यार्थियों को सूजी से निर्मित 'मीठा हलवा' एवं 'उपमा (नमकीन हलवा)' का अनिवार्य रूप से वितरण किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा के शासनादेश और जिलाधिकारी से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर यह व्यवस्था कुल 14 विद्यालय दिवसों के लिए लागू की जा रही है।

प्रत्येक शुक्रवार को होगा वितरण, अवकाश होने पर अगले कार्यदिवस में मिलेगा बीएसए प्रभात मिश्र ने बताया कि सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन का वितरण प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यदि किसी शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश रहता है, तो ऐसी स्थिति में हलवा या उपमा का वितरण आगामी कार्यदिवस में सुनिश्चित किया जाएगा।

मेनू व्यवस्था के अनुसार:

  • प्रथम एवं तृतीय सप्ताह: शुक्रवार को सूजी से निर्मित 'मीठा हलवा' वितरित किया जाएगा।

  • द्वितीय, चतुर्थ एवं पंचम सप्ताह: शुक्रवार को पौष्टिक 'उपमा (नमकीन हलवा)' का वितरण होगा।

प्रति छात्र 7 रुपये की दर से विद्यालयों को अग्रिम बजट विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर संचालित 'मध्यान्ह भोजन निधि' खातों में पूर्व अवशेष का समायोजन करते हुए अग्रिम धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इसके तहत मीठा हलवा एवं उपमा (नमकीन हलवा) दोनों के लिए ही ₹7/- प्रति छात्र की दर से धनराशि आवंटित की जा रही है।

रसोइयों को मिलेगा ₹2 प्रति छात्र अतिरिक्त पारिश्रमिक सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन तैयार करने और छात्रों में वितरित करने के कार्य के लिए विद्यालय में कार्यरत समस्त रसोइयों को ₹2/- प्रति छात्र प्रति विद्यालय दिवस की दर से अतिरिक्त पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा। यह राशि विद्यालय के सभी रसोइयों के मध्य समान रूप से वितरित होगी। योजना अवधि समाप्त होने के उपरांत लाभान्वित छात्रों की कुल संख्या के आधार पर जनपद स्तर से यह धनराशि एकमुश्त रूप से सीधे रसोइयों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मां समूह और एसएमसी करेंगे गुणवत्ता की निगरानी सप्लीमेन्ट्री न्यूट्रिशन के सुचारु संचालन और भोजन की पौष्टिकता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र भी सक्रिय किया गया है। इसके वितरण और गुणवत्ता का अनुश्रवण विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी), मां समूह तथा ब्लॉक, जनपद और राज्य स्तरीय निरीक्षण दलों के माध्यम से नियमित रूप से किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement