Hardoi : टड़ियावां में क्लस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को सम्मानित किया गया

कॉलेज प्रबंधक निगम मिश्र और प्रधानाचार्य आशीष कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलों के महत्व पर बात की

Dec 16, 2025 - 23:17
 0  28
Hardoi : टड़ियावां में क्लस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को सम्मानित किया गया
Hardoi : टड़ियावां में क्लस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को सम्मानित किया गया

टड़ियावां, हरदोई। माय भारत के तहत “स्वस्थ राष्ट्र, समृद्ध राष्ट्र” थीम पर ब्लॉक क्लस्टर स्तर की खेल प्रतियोगिता का समापन मानस इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजू गुप्ता रहे।

कॉलेज प्रबंधक निगम मिश्र और प्रधानाचार्य आशीष कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने खेलों के महत्व पर बात की और युवाओं को खेल से जुड़ने की सलाह दी। साथ ही विजय दिवस की बधाई दी।प्रतियोगिता में युवाओं के लिए वॉलीबॉल, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ तथा युवतियों के लिए कबड्डी, बैडमिंटन और 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई। वॉलीबॉल में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। गुलरिहा टीम विजेता और भिहीपुरवा टीम उपविजेता बनी। कबड्डी में टीम हिमांशी पहली और टीम निधि दूसरी रही।

100 मीटर पुरुष वर्ग में दुर्गेश पहले, विकास दूसरे और अनुराग तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि और जिला युवा अधिकारी ने मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विजेताओं को जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा मंडल हरिहरपुर और सैचामाऊ के अवनीश सिंह तथा अखिलेश सिंह ने किया।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow