Lucknow : राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अभिभावक आंगनवाड़ी सम्मेलन ( ECCE दिवस) का किया अवलोकन, बच्चों के पोषण व शिक्षा पर दिया जोर
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समुदाय में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, वृद्धि निगरानी और गतिविधि-आधारित शाला पूर्व शिक्षा जैसी सेवाएँ प्रदान करने में म
आंगनवाड़ी केन्द्रों के सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहलः अभिभावक सम्मेलन में मंत्री महोदया ने की सहभागिता\
लखनऊ : लखनऊ जनपद के आलमनगर ब्लॉक स्थित बुचड मोहाल आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रतिभा शुक्ला , राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास, स्वाति शुक्ला उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास, तथा श्रेयस , जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के अभिभावकों के साथ आज अभिभावक आंगनवाड़ी सम्मेलन (ECCE दिवस) का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर उक्त कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया जाता है। साथ ही इस कार्यक्रम में अभिभावक आंगनवाड़ी बैठक, अन्नप्राशन, गोद भराई और बच्चों की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समुदाय में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, वृद्धि निगरानी और गतिविधि-आधारित शाला पूर्व शिक्षा जैसी सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश सरकार बच्चों को सुपोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। नियमित अभिभावक सम्मेलनों (ECCE दिवस) से बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के साथ उनकी सीखने की क्षमता भी मजबूत हो रही है। इस दौरान सभी बच्चों को फल वितरण भी किया गया तथा तीन बच्चों को विद्यारम्भ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपरांत केंद्र पर आने वाली महिलाओं और बच्चों की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। मंत्री ने गोद भराई और अन्नप्राशन की औपचारिकताएँ भी पूरी कराईं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने रॉकेट लर्निंग संस्था के सहयोग से अभिभावक आंगनवाड़ी बैठक में नए नवाचारों को शामिल किया, जिन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदया एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अभिभावकों, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद किया, जिसमें अभिभावकों के साथ बच्चों की गतिविधियों का प्रदर्शन भी सराहा गया। मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा-आंगनवाड़ी केंद्र समुदाय के साथ मिलकर बच्चों को पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए मौसमानुसार उपलब्ध पौष्टिक आहार देना अत्यंत आवश्यक है।
Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता
What's Your Reaction?











