Lucknow : राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक जीते

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी और अर्जुन अवार्ड प्राप्त रणवीर सिंह ने विजेताओं को मेडल और फूल देकर सम्मानित किया। उमेश द्विवेदी ने कहा

Dec 16, 2025 - 23:25
 0  17
Lucknow : राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक जीते
Lucknow : राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण पदक जीते

लखनऊ। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही अंडर-17 आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। बालक वर्ग में मोहम्मद समीर खान ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में तनु चौधरी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक दिलाया। पदक तालिका में तमिलनाडु छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र चार स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी और अर्जुन अवार्ड प्राप्त रणवीर सिंह ने विजेताओं को मेडल और फूल देकर सम्मानित किया। उमेश द्विवेदी ने कहा कि खेल हमें सिखाते हैं कि सफलता कड़ी मेहनत, दृढ़ता और मजबूत भावना का नतीजा होती है। रणवीर सिंह ने कहा कि जीतने की तैयारी करने की इच्छाशक्ति सबसे जरूरी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में 'हम पंछी एक डाल के' प्रस्तुति दी गई। इसमें विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और कविताओं से भारत की सांस्कृतिक विविधता दिखाई और एकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता का समापन कल होगा। समापन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी होंगी। अंतिम दिन लंबी कूद, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और 4×400 मीटर रिले दौड़ के फाइनल होंगे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow