Hardoi : हरदोई में 25 हजार के इनामी अपराधी धर्मेंद्र उर्फ डीके गिरफ्तार

संडीला थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके, पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल, निवासी ग्राम तपनोर, थाना माधवगंज, को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त सं

By INA News Desk
Oct 8, 2025 - 22:47
73 Views
Hardoi : हरदोई में 25 हजार के इनामी अपराधी धर्मेंद्र उर्फ डीके गिरफ्तार
Hardoi : हरदोई में 25 हजार के इनामी अपराधी धर्मेंद्र उर्फ डीके गिरफ्तार

संडीला : थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी धर्मेंद्र कुमार उर्फ डीके, पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल, निवासी ग्राम तपनोर, थाना माधवगंज, को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त संडीला थाने के मुकदमा संख्या 166/2025, धारा 305(सी), 317(2), 317(4), 61(2) बीएनएस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ संडीला थाने में दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संडीला विद्यासागर पाल, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल कृष्णमूर्ति मौर्य, कांस्टेबल तालिब, कांस्टेबल शुभम चौहान और आरक्षित चालक सुबोध यादव शामिल थे। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संडीला विद्यासागर पाल ने दी।

Also Click : Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow