Hardoi : हरदोई में त्योहारों की शांति व्यवस्था के लिए डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक ली

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, साथ ही 5 सितंबर को स्थानीय चंद्र दर्शन के आधार पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बारावफात का

By INA News Desk
Sep 4, 2025 - 00:19
72 Views
Hardoi : हरदोई में त्योहारों की शांति व्यवस्था के लिए डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक ली
हरदोई में त्योहारों की शांति व्यवस्था के लिए डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक ली

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है, साथ ही 5 सितंबर को स्थानीय चंद्र दर्शन के आधार पर मुस्लिम समुदाय द्वारा बारावफात का त्योहार भी मनाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जानी चाहिए। बारावफात का जुलूस एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्योहारों के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, विद्युत आपूर्ति और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही, आयोजकों से छोटी से छोटी घटना या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को देने की अपील की।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाइयों और डॉक्टरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जुलूस के रास्तों का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को ठीक करने और बिजली के खराब खंभों व तारों को बदलने का आदेश दिया गया। उन्होंने सभी कार्यकारी अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लाउडस्पीकर के उपयोग में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। रात में लाउडस्पीकर का उपयोग न हो और धार्मिक स्थलों के आसपास अराजक तत्वों को एकत्रित न होने दिया जाए। उन्होंने डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक लगाने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : खरीफ फसलों का कीट और रोगों से ऐसे करें बचाव, जानें कीट एवं रोगों के प्रकोप फसल को बचाने के तरीके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow