Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

पुलिस टीमों ने गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में जाकर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्हें आत्मनिर्भर बन

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 22:20
32 Views
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

हरदोई पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज 5.0 को शुरू किया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का विशेष अभियान है, जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता पर केंद्रित है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट अधिकारी ग्राम चौपालों का आयोजन कर रहे हैं। इन चौपालों में महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

पुलिस टीमों ने गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में जाकर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन पर जानकारी दी गई। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 108, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, बाल श्रम उन्मूलन और आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स दिए गए।महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बालिका योजना, महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। पर्चे बांटकर कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण और समाज सेवा है। शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। जिले भर में ये कार्यक्रम प्रभावी ढंग से चलाए जा रहे हैं।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow