Hardoi : POCSO मामले के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री, जो मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश क

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 22:22
65 Views
Hardoi : POCSO मामले के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
Hardoi : POCSO मामले के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद हुए। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री, जो मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पड़ोसी ने बताया कि वह काशीराम कॉलोनी के पीछे खेत में कमीज उतारकर लेटी हुई है। पीड़िता के साथ किसी ने बलात्कार किया था। इस पर थाने में धारा 64(2)(K) बीएनएस और 5K/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां से आरोपी के कपड़े बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपी रोकेश पुत्र गंगाराम निवासी काशीराम कॉलोनी का नाम सामने आया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुगर मिल कॉलोनी के पास जंगल में घेराबंदी की। आरोपी ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक भिनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजीम खान, उपनिरीक्षक पंकज, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पतेल, हेड कांस्टेबल सोनू यादव, कांस्टेबल धीरज कुमार और कांस्टेबल रजनीश शुक्ला शामिल थे।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement