Hardoi : हरदोई में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 में बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को दिए मेडल
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती और जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से बात की और
हरदोई शहर के जीआईसी परिसर में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की बालिकाओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता बालिकाओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती और जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान गंगा देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सबको आकर्षित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं—
44 किलो (यूथ वर्ग): स्वर्ण- खुशी सिंह (श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज) रजत- प्रभाशिनी (केजीबीवी) कांस्य- साल्विम बानों (वैदिक विद्या मंदिर)
48 किलो (यूथ वर्ग): स्वर्ण- लक्ष्मी देवी (वैदिक विद्या मंदिर) रजत- हुस्ना (केजीबीवी कछौना) कांस्य- कल्पना (केजीबीवी कछौना)
44 किलो (जूनियर वर्ग): स्वर्ण- प्रिया श्रीवास्तव (श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज) रजत- सोनाली पाल (केजीबीवी कछौना) कांस्य- अनुपम गौतम (केजीबीवी कछौना)
48 किलो (जूनियर वर्ग): स्वर्ण- पलक सिंह (शंकर व्यायाम शाला) रजत- रोली (केजीबीवी कछौना) कांस्य- गुंजन सिंह (केजीबीवी कछौना)
44 किलो (सीनियर वर्ग): स्वर्ण- अनुष्का (श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज) रजत- नव्या गुप्ता कांस्य- रीना (केजीबीवी कछौना)
48 किलो (सीनियर वर्ग): स्वर्ण- रेशमा (वैदिक विद्या मंदिर) रजत- नेहा देवी (एसएस कॉलेज) कांस्य- प्रियांशी गुप्ता
विजेता खिलाड़ियों को डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, किड्स जोन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गीता शुक्ला, विजय लक्ष्मी, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा और श्रीश चंद्र पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य चित्रा मिश्रा ने सम्मानित किया।
आयोजक और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी तथा जिला भारोत्तोलन संघ अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक के रूप में एनआईएस कोच संजय त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश तिवारी, पूनम अवस्थी, राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरेश शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंद्र भानु सिंह और डॉ. राजधर मिश्रा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर पीटीआई राजेंद्र कुमार, आलोक गुप्ता सहित कई शिक्षक, शिक्षिकाएं और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?