Hardoi: बाल अपचारी करेंगे भगवद भजन एवं बालाजी महराज का पूजन

मंगलवार को द्वितीय दिवस पर श्री हनुमान जी महांराज की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभा यात्रा निकाली गयी जोकि श्री शिव मन्दिर नुमाइश चौराहा होते हुए प्राचीन श्री शिव मन्दिर नयागांव व श्री बाला जी महाराज मन्दिर खेतुई से आदि मन्दिरों में पूजा याचना कर की गयी।  प्राण प्रतिष्ठा का कार्य श्री बाला जी मन्दि..

By INA News Desk
Jan 14, 2025 - 23:02
71 Views
Hardoi: बाल अपचारी करेंगे भगवद भजन एवं बालाजी महराज का पूजन
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में संस्था राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) हरदोई में निवास करने वाले किशोरों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु मकर संक्रान्ति की पावन बेला पर संस्था परिसर में स्थित मन्दिर में श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी।मंगलवार को द्वितीय दिवस पर श्री हनुमान जी महांराज की प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभा यात्रा निकाली गयी जोकि श्री शिव मन्दिर नुमाइश चौराहा होते हुए प्राचीन श्री शिव मन्दिर नयागांव व श्री बाला जी महाराज मन्दिर खेतुई से आदि मन्दिरों में पूजा याचना कर की गयी। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य श्री बाला जी मन्दिर के मुख्य पुरोहित आचार्य राजेश मिश्र एवं आचार्य अभिमन्यु शरण के मंत्रोचारण में संस्थाधीक्षक सौरभ पाठक एवं संस्था के काफट प्रशिक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अन्य कर्मचारियों एवं किशोरों द्वारा भी कार्यक्रम में बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement