Hardoi : नरेश अग्रवाल ने कहा, पाकिस्तान भारत से तुलना बंद करे, मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फैसलों का ही परिणाम है कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
हरदोई के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुली तारीफ के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत से तुलना करने के बजाय बांग्लादेश जैसे छोटे देश से तुलना करनी चाहिए।
हरदोई के पैतृक आवास पर प्रेस वार्ता में नरेश अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि भारत को पाकिस्तान से कोई संबंध रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कटुता बढ़ने पर इसका असर आम लोगों पर पड़ता है। इसी कारण एशिया कप क्रिकेट मैच का देशभर में विरोध हो रहा है, जो जनता की भावनाओं का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फैसलों का ही परिणाम है कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पूरी तरह व्यक्तिगत और राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित रही। इस दौरान उन्होंने हरदोई की राजनीतिक स्थिति का विस्तार से विवरण दिया और उम्मीद जताई कि इसका असर निकट भविष्य में दिखेगा।
पूर्व सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टीईटी मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत हरदोई में चल रहे कार्यक्रमों को और मजबूत किया जाएगा। वहीं, हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई खराबी की मरम्मत के बाद ही भुगतान करने के निर्देश एनएचआई अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका हरदोई के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला एडवोकेट मौजूद रहे।
Also Click : Deoband : घ्याना गांव में चोरों ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर 10 लाख का माल चुराया
What's Your Reaction?











