Hardoi : प्रबुद्ध सम्मेलन में संजय राय ने कांग्रेस पर लगाए वोट चोरी के आरोप
संजय राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में 11वें स्थान से उठकर पांचवें स्थान पर पहुंचा
हरदोई के जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव में वोट चोरी कर हराने वाली कांग्रेस पार्टी वोट चोर पार्टी है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार ने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तोड़ा। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं था कि उसकी वोट चोरी से चल रही लंबी सत्ता को एक आम आदमी प्रधानमंत्री मोदी चुनौती देगा।
संजय राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में 11वें स्थान से उठकर पांचवें स्थान पर पहुंचा है। 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब देश 70 प्रतिशत से अधिक रक्षा उपकरण खुद बना रहा है और निर्यात भी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। महिला सशक्तीकरण, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, चिरंजीवी योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया तथा स्वच्छ भारत जैसे अभियानों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संजय राय ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपील की कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाएं। सेवा शिविरों में भाग लेकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। विपक्ष की नकारात्मक बातों से बचें और सकारात्मक सोच के साथ काम करें।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग हमेशा जनता तक सकारात्मक और तथ्यपूर्ण बातें पहुंचाता है। विपक्ष अपना झूठ जनता को बेचना चाहता है। इसलिए सपा, कांग्रेस आदि की भ्रामक और झूठी बातों का पर्दाफाश करें।
सम्मेलन में आए लोगों का धन्यवाद संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अविनाश मिश्र ने किया। संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। मंच पर संजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री, पीके वर्मा महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, विमलेश दीक्षित, पवन जैन, बीडी शुक्ला पूर्व प्राचार्य, सरदार नायब सैनी प्रगतिशील किसान, नरेश चंद शुक्ला पूर्व प्राचार्य, कैप्टन रामकिशोर शुक्ला पूर्व सैनिक तथा रुद्र दत्त दीक्षित पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, श्रवण कनौजिया, संजय सिंह, महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, आजाद भदोरिया, जिला मंत्री अविनाश पांडे, बागीश सिंह, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ला आईटी प्रमुख, सौरभ सिंह तथा सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक अविनाश मिश्र, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, ऋषभ शुक्ल, चंदा आदेश शुक्ल मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कंपनी बाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Also Click : Deoband : घ्याना गांव में चोरों ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर 10 लाख का माल चुराया
What's Your Reaction?