Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों की बैठक, DM ने कहा- सभी सूचनाएं राजनीतिक दलों को ससमय उपलब्ध करायी जाएं
मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ व बीएलए एक दूसरे का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारी प्रारम्भ कर दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास...
By INA News Hardoi.
हरदोेई: शुक्रवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से कहा कि बीएलए की तैनाती कर सूची जल्द निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाये। निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिए कि सभी सूचनाएं राजनीतिक दलों को ससमय उपलब्ध करायी जाएं।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बीएलओ व बीएलए एक दूसरे का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारी प्रारम्भ कर दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









