Hardoi News : चलती गाड़ियों में महिलाओं से जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

28 मार्च 2025 को ग्राम जसवंतपुर, मजरा त्यौरी, थाना कछौना की निवासी पीड़िता सुशीला देवी ने थाने में शिकायत दी कि वह कछौना चौराहे से लखनऊ जाने के लिए एक कार में बै....

Jun 22, 2025 - 20:47
 0  38
Hardoi News : चलती गाड़ियों में महिलाओं से जेवरात लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

हरदोई जिले की कछौना पुलिस ने महिला यात्रियों को निशाना बनाकर चलती कारों में लूटपाट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को चोरी के जेवरात, नगदी और वारदात में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फिरोजाबाद और कन्नौज जनपदों के रहने वाले हैं और इन्होंने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने जैसे दिखने वाले आभूषण, नकदी और धोखाधड़ी में उपयोग किए जाने वाले फर्जी लिफाफे और प्लेटें बरामद की हैं।

28 मार्च 2025 को ग्राम जसवंतपुर, मजरा त्यौरी, थाना कछौना की निवासी पीड़िता सुशीला देवी ने थाने में शिकायत दी कि वह कछौना चौराहे से लखनऊ जाने के लिए एक कार में बैठी थीं। इसी दौरान कार में सवार अज्ञात लोगों ने उनके पास रखे आभूषणों की चोरी कर ली। इस शिकायत के आधार पर थाना कछौना में मामला संख्या 112/25, धारा 318(4) बीएनएस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तारी और खुलासा:

कछौना पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

  1. शमशाद पुत्र इस्लाम, निवासी नूर नगर, कोहिनूर रोड, गली नंबर-12, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद
  2. मोहर्रम पुत्र छंगेअली, निवासी ग्राम समधन, थाना गोसाईगंज, जनपद कन्नौज
  3. इदरीश पुत्र इस्लाम, निवासी नूर नगर, कोहिनूर रोड, गली नंबर-12, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इसी तरह की वारदातें पहले भी कर चुके हैं।

अन्य वारदातों में भी हाथ:

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 20 मई 2025 को थाना बघौली क्षेत्र में उन्होंने एक महिला को कार में बैठाकर उसके आभूषण व नगदी ले ली थी और बदले में नकली कागज में लपेटा हुआ सामान थमा दिया था। इस मामले में थाना बघौली में मामला संख्या 131/25, धारा 303(2)/318(4) बीएनएस दर्ज है।

इसी तरह 21 मार्च 2025 को थाना मल्लावां क्षेत्र में भी एक महिला से आभूषण लेकर नकली आभूषण दे दिए गए थे। इस घटना के संबंध में थाना मल्लावां में मामला संख्या 98/25, धारा 304 बीएनएस दर्ज किया गया है।

बरामद सामान:

एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु)

दो जोड़ी टॉप्स (पीली धातु)

एक अदद चैन (पीली धातु)

12 लाल व पीले मोतियों की माला

09 जोड़ी झुमकी (पीली धातु)

05 जोड़ी चेन (पीली धातु)

05 अंगूठियां (पीली धातु)

11 जोड़ी बाला (पीली धातु)

05 माला (लाल-सुनहरे मोती, पीली धातु की लॉकेट सहित)

एक अंगूठी (सफेद धातु)

एक लॉकेट (पीली धातु)

एक जोड़ी पायल (सफेद धातु)

₹2,000 नगद

एक कार (घटना में प्रयुक्त)

चार अदद नंबर प्लेटें, बीस पीले लिफाफे, आठ हल्के हरे और सात सिल्वर पन्नी

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल

उपनिरीक्षक नरेन्द्र सैनी

उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा

हेड कांस्टेबल जितेन्द्र तिवारी

हेड कांस्टेबल योगेन्द्र नाथ

कांस्टेबल तूफान सिंह

कांस्टेबल प्रेम कुमार

पुलिस लाइन और अन्य थानों से सहयोगी टीम:

कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह (पुलिस लाइन)

कांस्टेबल त्रिवेश कुमार (कोतवाली देहात)

कांस्टेबल मंजेश कुमार (कोतवाली शहर)

कांस्टेबल बृजनंदन (कोतवाली शहर)

कांस्टेबल प्रदीप कुमार (स्पेशल टीम, पूर्वी जोन)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow