Hardoi News: प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

इस सम्बन्ध में थाना बघौली पर मु0अ0सं0 113/25 धारा 328/304/120 (b) भादवि0 बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियो..

May 19, 2025 - 20:13
 0  78
Hardoi News: प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार डाला, खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

By INA News Hardoi.

बीते 03 मई 2025 को सतीश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम मढिया थाना बघौली जनपद हरदोई द्वारा थाना बघौली पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 21.04.2024 को अभियुक्त दीपक पुत्र विश्राम सर्व निवासीगण ग्राम मढिया थाना बघौली जनपद हरदोई सहित चार अभियुक्तों द्वारा सतीश की पत्नी को खाने में विषाक्त पदार्थ खिला दिया गया। जिससे उपचार के दौरान सतीश की पत्नी की मृत्यु गयी।

Also Click: Hardoi News: 'ऑपरेशन स्माईल' के तहत थाना बिलग्राम पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया

इस सम्बन्ध में थाना बघौली पर मु0अ0सं0 113/25 धारा 328/304/120 (b) भादवि0 बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 304/120(b) भादवि0 का लोप व धारा 302 भादवि0 की वृद्धि की गयी। थाना बघौली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक पुत्र विश्राम निवासी ग्राम मढिया थाना बघौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दीपक उपरोक्त मृतका से बातचीत करता था। जिसकी जानकारी मृतका के पति को हो गई थी। इसी कारण अभियुक्त द्वारा मृतका शान्ति देवी को कोल्ड ड्रिंक में विषैला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया तथा अभियुक्त द्वारा स्वयं भी विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। दीपक उपरोक्त को प्राथमिक उपचार के दौरान सामान्य स्थिति होने पर चिकित्सकों द्वारा डिसचार्ज कर दिया गया तथा मृतका शान्ति देवी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 
दीपक पुत्र विश्राम निवासी ग्राम मढिया थाना बघौली जनपद हरदोई।
पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पंकज थाना बघौली जनपद हरदोई। 2. का0 जितेन्द्र सिंह थाना बघौली जनपद हरदोई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow