Hardoi News : हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक, मातृ शक्ति संगठन के गठन पर चर्चा

जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी का स्वागत कर परिचय कराया। राजेश ने संगठन के उद्देश्यों, कर्तव्यों, देशहित, भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों पर प्रकाश...

Jun 17, 2025 - 23:36
 0  44
Hardoi News : हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक, मातृ शक्ति संगठन के गठन पर चर्चा

By INA News Hardoi.

हरदोई में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सर्वदमन सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव विभाग संपर्क प्रमुख राजेश, नगर कारवां हरदोई विनय, जिला सह शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख राजवर्धन, मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Also Click : Lucknow News : दुबग्गा में प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने दुबग्गा में एक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया

जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने सभी का स्वागत कर परिचय कराया। राजेश ने संगठन के उद्देश्यों, कर्तव्यों, देशहित, भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों पर प्रकाश डाला। बैठक में मातृ शक्ति संगठन के गठन पर चर्चा हुई, जिसमें सभी ने अपने सुझाव दिए। राहुल सिंह ने मातृ शक्ति संगठन के उद्देश्यों और कार्ययोजना की जानकारी साझा की।इस अवसर पर हरियाणा ब्लॉक अध्यक्ष सर्वदमन सिंह के पुत्र के उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन पर सभी ने बधाई दी। बैठक में संरक्षक कप्तान राजेंद्र सिंह, गया प्रसाद, सूबेदार महेंद्र पाल सिंह, बावन ब्लॉक अध्यक्ष लव कुमार सिंह, हररि नाम सिंह, राघवेंद्र सिंह, लखनऊ के राकेश चंद्र त्रिपाठी, मसाला सिंह, मुन्ना सिंह, जे.बी. सिंह, विमलेश सिंह, योगेंद्र सिंह, शिक्षक शिक्षा मित्र उत्थान समिति हरदोई के शैलेंद्र सिंह, चंचल सिंह, आदित्य, मनोज सिंह गुड्डू, करणी सेवा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow