Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, बच्चों के लिए खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

पंचायती राज विभाग को सामुदायिक शौचालयों, सड़क निर्माण और जल निगम को पाइपलाइन परियोजनाओं व सड़क पुनर्निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। ...

May 8, 2025 - 21:44
 0  63
Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, बच्चों के लिए खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

By INA News Hardoi.

हरदोई: विवेकानंद सभागार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग नितिन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। सभागार परिसर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

बैठक में सिंचाई विभाग ने संभावित बाढ़ से निपटने की रणनीति प्रस्तुत की। अग्रवाल ने बाढ़ निरोधक कार्यों, नहरों की सफाई और ड्रेजिंग को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों के चयन और निर्माण कार्यों को तेज करने पर जोर दिया गया।

Also Click: Hardoi News: रेडक्रॉस सोसायटी में सर जॉन हेनरी ड्यूना के जन्म दिवस को मनाया गया

पंचायती राज विभाग को सामुदायिक शौचालयों, सड़क निर्माण और जल निगम को पाइपलाइन परियोजनाओं व सड़क पुनर्निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। गोसंरक्षण की स्थिति पर अग्रवाल ने संतुष्टि जताई।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में अग्रवाल ने कायाकल्प योजना, शिक्षा के अधिकार अधिनियम और निपुण विद्यालयों के लिए विशेष प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में 100 विद्यालयों में खेल के मैदान विकसित करने का निर्देश दिया ताकि बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार, बाउंड्री निर्माण और विद्युत संयोजन को प्राथमिकता देने को कहा गया।गेहूं क्रय की गति बढ़ाने, स्वास्थ्य विभाग में ट्रामा सेंटर के निर्बाध संचालन और जिला अस्पताल में विद्युत लोड बढ़ाने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिलिंग और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, पर्यटन विभाग को गांधी भवन के सुंदरीकरण और ग्राम पंचायत जांचों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश मिले।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow