Hardoi News: अधिवक्ता की मां के गले से सोने की चेन ले उड़े शातिर, पुलिस जांच में जुटी

सोमवार को मां कमलेश कुमारी खुशीराम की बगिया से ऑटो पर सवार होकर घर लौंट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो महिलाएं मैदा मील जाने की बात कहकर ऑटो में चढ़ी और मां के...

Feb 27, 2025 - 22:47
 0  40
Hardoi News: अधिवक्ता की मां के गले से सोने की चेन ले उड़े शातिर, पुलिस जांच में जुटी
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Hardoi.

जिले में ऑटो पर सवार एक अधिवक्ता की मां के गले से दो शातिर महिलाओं ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपित महिलाएं वारदात को अंजाम देकर वहां से रफुचक्कर हो गई।

शहर के बिलग्राम चुंगी निवासी अधिवक्ता गुंजन मिश्रा ने शहर कोतवाली में शातिर महिलाओं के खिलाफ लिखित शिकायत की है। लिखित शिकायत में पीड़ित अधिक्ता ने बताया कि सोमवार को मां कमलेश कुमारी खुशीराम की बगिया से ऑटो पर सवार होकर घर लौंट रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो महिलाएं मैदा मील जाने की बात कहकर ऑटो में चढ़ी और मां के बगल बैठ गई।

Also Read: Hardoi News: फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मोबिलाइजेशन ऑफ स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन

इस बीच एक महिला लड़खड़ाते हुए मां के ऊपर गिर पड़ गई। पलक झपकते ही शातिर महिला ने मां के गले से चेन पार कर दी। पीड़ित अधिवक्ता ने शातिर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत दी है।

फिलहाल, पुलिस आरोपित महिलाओं की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। बताया गया कि चेन की कीमत करीब 1.75  लाख रुपये कीमत की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow