Hardoi News: 5.58 लाख से अधिक के भुगतान सहित कई अनियमितताएं मिलीं, DM के आदेश पर नोटिस जारी

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों एवं किसान संगठन के द्वारा ग्राम पंचायत पीपरगांव की प्रधान सुमन, पूर्व प्रधान रुक्मणि, उनके कार्यकाल में तैनात रहे सचिव राहु....

By INA News Desk
Feb 27, 2025 - 22:57
130 Views
Hardoi News: 5.58 लाख से अधिक के भुगतान सहित कई अनियमितताएं मिलीं, DM के आदेश पर नोटिस जारी
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

हरदोई: जांच अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य की 307288 रुपये की एमवी पर पांच लाख 58 हजार से अधिक की धनराशि निकाले जाने सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने प्रधान, सचिव एवं तकनीकी सहायक को नोटिस जारी किए हैं।

मामले की प्राथमिक जांच में आरोग्य मंदिर, कम्प्यूटर सिस्टम क्रय करने, ग्रामीणों द्वारा सही करवाए गए इंडिया मार्का नल के रिबोर के नाम पर धनराशि आहरित करने, प्रधान के नाबालिग पुत्र का जॉब कार्ड बनवा कर उस पर मजदूरी की धनराशि निकालने सहित कई आरोपों की पुष्टि हुई है।

Also Read: Hardoi News: अधिवक्ता की मां के गले से सोने की चेन ले उड़े शातिर, पुलिस जांच में जुटी

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों एवं किसान संगठन के द्वारा ग्राम पंचायत पीपरगांव की प्रधान सुमन, पूर्व प्रधान रुक्मणि, उनके कार्यकाल में तैनात रहे सचिव राहुल कुमार सिंह, अनिल कुमार वर्मा एवं तकनीकी सहायक आशुतोष दीक्षित के द्वारा वित्तीय अनियमितताएं किए जाने की शिकायत की गई थी।

भरखनी विकास खंड की पीपरगांव ग्राम पंचायत में विकास कार्य के लिए आवंटित सरकारी बजट का दुरुपयोग करने के मामले में प्रधान, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायक को नोटिस जारी की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement