Hardoi News: विधिक जागरूकता रैली का आयोजन, बच्चों को OMR शीट पर अभ्यास कराया

महानिदेशक के आदेशानुसार अधोहस्ताक्षरी द्वारा विकासखण्ड बावन के उoप्रा०वि० भिठारी, प्रा०वि० रसूलपुरवा, प्रा०वि० मुजाहिदपुर, उ०प्रा०वि० मुजाहिदपुर, प्रा०वि० पिरोजापुर, उ०प्राoविo बावन तथा के०जी०बी०वी० बावन का निरीक्षण किया ग...

Nov 10, 2024 - 20:43
 0  54
Hardoi News: विधिक जागरूकता रैली का आयोजन, बच्चों को OMR शीट पर अभ्यास कराया

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जिम्मेदारों का वेतन काटने का निर्देश, रंगरोगन का काम जल्द पूरा करने की बात कही

Hardoi News INA.
जनपद में निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु राज्य परियोजना कार्यालय के आदेशानुसार आगामी NAS ( National Achievement Survey) परीक्षा की तैयारी हेतु OMR शीट पर अभ्यास कार्यक्रम जनपद के समस्त 3445 परिषदीय एंव 20 केजीबीवी विद्यालयों में कक्षा 03 व 06 में अध्ययनरत् छात्र - छात्राओं हेतु आयोजित किया गया तथा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता रैली आयोजित की गयी। NAS अभ्यास कार्यक्रम हेतु राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रेषित गतवर्ष के प्रश्न पत्रों तथा OMR शीट के प्रारूप का प्रयोग किया गया। शिक्षकों द्वारा OMR शीट की छायाप्रति बच्चों को उपलब्ध करायी गयी, जिस पर बच्चों द्वारा अभ्यास कराया गया। सम्बन्धित शिक्षकों द्वारा OMR शीट की जांच की जायेगी।

इस अभ्यास कार्यक्रम के द्वारा बच्चों द्वारा अद्यतन सीखे गये ज्ञान का आंकलन करने के साथ ही उन्हें ओ0एम0आर0 शीट पर उत्तर देने हेतु अनुकूलित किया गया है। महानिदेशक के आदेशानुसार अधोहस्ताक्षरी द्वारा विकासखण्ड बावन के उoप्रावि भिठारी, प्रावि रसूलपुरवा, प्रावि मुजाहिदपुर, उप्रावि मुजाहिदपुर, प्रावि पिरोजापुर, उप्राoविo बावन तथा केजीबीवी बावन का निरीक्षण किया गया। उ0प्रा0वि बावन में NAS अभ्यास के सम्बन्ध में अपेक्षित पूर्व तैयारी नहीं पायी गयी। शौचालय व बाउन्ड्रीवाल की रंगाई-पुताई 10 कार्यदिवस के भीतर व्यवस्थित कराने के निर्देश प्रदान किये गये। उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित शिक्षकों को स्पष्टीकरण निर्गत करने के निर्देश प्रदान किये गये।

बीआरसी बावन का निरीक्षण किया गया, जिसमें ब्लॉक क्वालिटी को-ऑडिनेटर शुभ्रांशू, कार्यालय सहायक विवेक शुक्ला तथा शुभेन्द्र कुमार अनुपस्थित पाये गये, जिनका अनुपस्थिति दिवस का वेतन / मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश प्रदान किये गये। बीआरसी पर अवस्थित आईसीटी लैब का निरीक्षण किया गया जिसके सम्बन्ध में एम0आई0एस0 को-ऑर्डिनेटर को रोस्टर बनाकर छात्र - छात्राओं को तकनीकी कम्प्यूटर तथा शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उप्रावि भिठारी में अभ्यास कार्यक्रम में कक्षा 06 पंजीकृत 43 बच्चों के सापेक्ष केवल 14 बच्चे उपस्थित पाये गये। कुल 134 पंजीकृत बच्चों मे से 45 बच्चे उपस्थित पाये गये विद्यालय भवन तथा प्रांगण का रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया। विद्यालय में स्थापित ऐस्ट्रोनॉमी लेब का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

प्राoविo रसूलपुरवा में अभ्यास कार्यक्रम में कक्षा 03 पंजीकृत 13 बच्चों के सापेक्ष केवल 04 बच्चे उपस्थित पाये गये। कुल 46 पंजीकृत बच्चों मे से 28 बच्चे उपस्थित पाये गये विद्यालय भवन तथा प्रांगण अत्यन्त गन्दा है। विद्यालय प्रांगण में घास व झाड़िया होने के कारण बच्चों को कभी भी हानि पहुंच सकती हैं। विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य नहीं पाया गया। कक्षाओं में मानकानुरूप श्यामपट नहीं पाया गया। उ0प्रावि भिठारी तथा प्रावि रसूलपुरवा के समस्त स्टाफ का माह नवम्बर 2024 का वेतन अवरूद्ध करने के साथ 10 दिवस के भीतर समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु नोटिस निर्गत कर उपरोक्त विद्यालय एवं बीआरसी में पायी गयी कमियों एवं शैक्षिक गुणवत्ता में आगामी 10 दिवस में सुधार कराते हुए अनुपालन आख्या अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

उ0प्रा0वि मुजाहिदपुर में शैक्षिक नवाचार के अन्तर्गत छात्र - छात्राओं की दैनिक उपस्थिति हेतु उपस्थिति बोर्ड तैयार किया गया है जिससे सभी छात्र-छात्राओं द्वारा नियमित रूप से अपनी उपस्थिति अंकित की जा रही है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा इस शैक्षिक नवाचार की सराहना की गयी तथा इसको अन्य विद्यालयों में भी लागू किये जाने पर विचार करने हेतु निर्देशित किया गया।उ0प्रा0वि मुजाहिदपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली जा रही विधिक जागरूकता रैली को रवाना किया गया।

पी0एम0 प्रावि मुजाहिदपुर में समस्त गतिविधियां व्यवस्थित रूप से होती पायी गयी। अभ्यास कार्यक्रम में कक्षा 03 पंजीकृत 36 बच्चों के सापेक्ष शतप्रतिशत बच्चे उपस्थित पाये गये। कुल 185 पंजीकृत बच्चों मे से 172 बच्चे उपस्थित पाये गये। केजीबीवी बावन में पंजीकृत 100 बालिकाओं के सापेक्ष 85 बालिकाएं उपस्थित पायी गयीं। विद्यालय में बालिकाओं के आवासीय कक्षों की रंगाई-पुताई तथा पर्दों का चादरों से सुसज्जित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। विद्यालय में खान एकेडमी तथा आईआईटी गांधीनगर के कार्यक्रमों में समस्त बालिकाओं द्वारा नियमित रूप से प्रतिभाग कर अभ्यास किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। प्राoविo पिरोजापुर के निरीक्षण में समस्त शैक्षिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित पायी गयी। अभ्यास कार्यक्रम में कक्षा 03 पंजीकृत 39 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चे उपस्थित पाये गये। कुल 164 पंजीकृत बच्चों मे से 143 बच्चे उपस्थित पाये गये। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी व एआरपी द्वारा विद्यालयों में भ्रमण कर अभ्यास कार्यक्रम का अनुश्रवण किया गया। जनपद में NAS ( National Achievement Survey) अभ्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow